Sambhal factory fire: टायर गलाने वाली फैक्ट्री में मचा हड़कंप, आसमान में दिखा काला धुआं

Sambhal factory fire: उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार की सुबह जब लोग चैन की नींद सो रहे थे, तभी एक फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र की है, जहां एक मोबिल और टायर गलाने वाली फैक्ट्री में तड़के करीब 4:30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि इसकी लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ देखा जा सकता था।

Sambhal

पांच किलोमीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार

आग की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक आसमान में छाया रहा। हाईवे के पास स्थित इस फैक्ट्री में जब आग लगी, तो आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, यह फैक्ट्री नितिन अग्रवाल की है और लगभग एक बीघा क्षेत्र में फैली हुई है। सुबह 5 बजे जब वहां के पुजारी ने आग देखी, तब जाकर प्रशासन और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

Sambhal

दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटीं

जैसे ही Sambhal में भीषण आग की खबर मिली, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर Sambhal, चंदौसी और बहजोई से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। स्थिति को बिगड़ता देख पड़ोसी जिलों मुरादाबाद (बिलारी) और रामपुर से भी मदद मांगी गई। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां और दमकल विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश करी। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

Sambhal

सुरक्षा नियमों की अनदेखी आई सामने

इस हादसे ने एक बार फिर फैक्ट्री सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सख्त गाइडलाइन होने के बावजूद इस टायर गलाने वाली फैक्ट्री में अग्निशमन (फायर) सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। फैक्ट्री के अंदर मोबिल और टायर जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग को बुझाने में काफी परेशानी आई।

गनीमत यह रही कि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं मिली है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा होने की आशंका है। Sambhal से 2, चंदौसी से 2, बहजोई से 1 और मुरादाबाद जनपद के बिलारी से 1 दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची है। जनपद रामपुर से भी गाड़ी मंगाई गई थी, लेकिन उसे रास्ते में ही रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें: Delhi Airport में स्विस एयर फ्लाइट का टेकऑफ रोका गया, बड़ा हादसा टला



Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *